राष्ट्रीय

इंडिया’ गठबंधन की बैठक, भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर होगी चर्चा, जानें कौन-कौन होगा शामिल

डेस्क:आज दिल्ली में INDIA गठबंधन की एक अहम बैठक होने जा रही है। इसमें विपक्षी दल गठबंधन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि गठबंधन के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं और कुछ सहयोगियों के बीच मतभेद भी बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने बताया है कि 23 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है, जिससे यह हाल के महीनों में विपक्षी गठबंधन की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक बन गई है। यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब गठबंधन के कई सदस्य अपने-अपने राज्यों में चुनावी हार और अंदरूनी राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *