डेस्क:राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राज्य में एक बहुत बड़े कथित रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इस पूरे मामले के केंद्र में एक निजी बीज कंपनी और राजस्थान राज्य बीज निगम के अधिकारी हैं। नकली और निम्न गुणवत्ता वाले मूंगफली बीजों पर हुई कार्रवाई को रफा-दफा करने के एवज में करोड़ों रुपये की रिश्वत के लेनदेन का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई के बाद राज्य में एक बड़ा राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है।

