राष्ट्रीय

TVK को अभी तक भारत ब्लॉक की बैठक का न्योता नहीं मिला, कांग्रेस ने बताई मीटिंग में आने की शर्त

डेस्क:हालिया विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ (इंडिया) ब्लॉक सोमवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में करीब 23 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है, जहां गठबंधन को नए सिरे से मजबूत करने, एकजुटता दिखाने और आपसी मतभेदों को सुलझाने पर रणनीति बनेगी। हालांकि, इस बैठक से पहले तमिलनाडु की राजनीति और विपक्षी गठबंधन के समीकरणों को लेकर कई बड़ी बातें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी यह साफ़ नहीं है कि TVK दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली बैठक में शामिल होगी या नहीं। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी को बुलाने पर फ़ैसला आज बाद में लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *