डेस्क:दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस लगातार आग लगने की वजहों को तलाशने में जुटी है। इसी जांच के बीच एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। हादसे के वक्त किचन में मौजूद मुख्य शेफ केशव नेगी को पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। शेफ ने पुलिस को जो कुछ बताया, उससे साफ हो गया है कि यह हादसा इतना भयानक कैसे हो गया। इलेक्ट्रिक स्टोव में ब्लास्ट से भड़की आग
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शेफ नेगी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह किचन में काम कर रहा था, तभी इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करते ही उसमें एक जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट के साथ ही पूरी रसोई में भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आग पूरी बहुमंजिला इमारत में फैल गई।

