
दरभंगा। बिहार के लिए महान गौरव का विषय है डॉ. स्मृति स्पर्श, संस्थापक एवं चिकित्सा निदेशक, स्मृति IVF, को 5 जून को नई दिल्ली एनसीआर स्थित गुरुग्राम में आयोजित 12 वें राष्ट्रीय (युवा आइसर) YUVA ISAR (Indian Society for Assisted Reproduction) सम्मेलन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बांझपन उपचार (Infertility Management), IVF एवं सहायक प्रजनन तकनीकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा हजारों निःसंतान दंपत्तियों को मातृत्व एवं पितृत्व का सुख प्रदान करने के लिए दिया गया।राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान न केवल डॉ. स्मृति स्पर्श की उपलब्धि है, बल्कि पूरे बिहार, विशेषकर मिथिलांचल क्षेत्र के लिए काफी गर्व का विषय है। इस अवसर पर डॉ. स्मृति स्पर्श ने कहा कि यह सम्मान उनके मरीजों के विश्वास, उनकी टीम की मेहनत तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा उनका उद्देश्य बिहार के लोगों को महानगरों जैसी अत्याधुनिक फर्टिलिटी एवं IVF सुविधाएं उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में फर्टिलिटी सेवाओं का प्रमुख केंद्रस्मृति IVF का दरभंगा केंद्र मिथिलांचल क्षेत्र के हजारों दंपत्तियों को आधुनिक फर्टिलिटी एवं IVF सेवाएं प्रदान कर रहा है। दरभंगा, मधुबनी,समस्तीपुर, सुपौल,सहरसा,मधेपुरा, अररिया,किशनगंज, आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार हेतु पहुंचते हैं और सफल चिकित्सा के उपरांत मातृत्व / पितृत्व सुख प्राप्त करते हैं। उन्नत IVF लैब, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम तथा मरीज-केंद्रित उपचार पद्धति के कारण स्मृति IVF ने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।बिहार को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि डॉ. स्मृति स्पर्श को प्राप्त यह राष्ट्रीय सम्मान बिहार में फर्टिलिटी एवं प्रजनन चिकित्सा के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, मरीजों एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे बिहार राज्य के लिए सम्मान की बात बताया है। स्मृति IVF भविष्य में भी वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नैतिक चिकित्सा एवं मरीजों की सर्वोत्तम देखभाल के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
