राष्ट्रीय

JMM की धमकी और CPM के कड़े Letter ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन, क्या करेगी Congress?

डेस्क:विपक्षी इंडिया गठबंधन के अंदरूनी हालात कुछ ठीक नहीं नजर आ रहे हैं। गठबंधन में शामिल कुछ बड़े राजनीतिक दलों के तेवर अचानक बदल गए हैं। सोमवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की एक बहुत अहम बैठक होने जा रही है, लेकिन इस मीटिंग से ठीक पहले ही विपक्षी दलों के बीच मतभेद की खबरें खुलकर सामने आने लगी हैं। डीएमके तो पहले से ही नाराज चल रही थी, अब सीपीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के रुख ने भी कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। सीपीएम नेता ने खरगे को लिखा कड़ा पत्र
सीपीएम के जनरल सेक्रेटरी एमए बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने केरल में लेफ्ट पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के चुनाव प्रचार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की मांग करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि बेबी ने अपने पत्र में सीधा सवाल उठाया है कि सीपीएम के प्रति कांग्रेस का जो रवैया है, उसे देखते हुए बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ने के गठबंधन के मकसद में तालमेल बिठाना बहुत मुश्किल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *