अन्य

अन्नामलाई का नया सियासी दांव, 10 घंटे में 10 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा

चेन्नई: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ लॉन्च कर राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अन्नामलाई ने दावा किया कि पार्टी शुरू होने के 10 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने कहा कि उनका मकसद तमिलनाडु में नई राजनीतिक संस्कृति लाना है। उन्होंने परिवारवाद और पारंपरिक राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।

अन्नामलाई की नई पार्टी को शुरुआती समर्थन भी मिलने लगा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने इस्तीफा देकर उनका साथ देने का ऐलान किया है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने कहा कि उनकी पार्टी 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और आम लोगों की राजनीति को आगे बढ़ाएगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *