राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा’, UN में नई दिल्ली ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

डेस्क:भारत ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना की है। भारत ने इस्लामाबाद पर अपने संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रतिष्ठित मंचों का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया। भारत ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर दृढ़ता से दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट अंग है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सालाना रिपोर्ट पर आयोजित UNGA के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनैनी हरीश ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *