डेस्क:पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची अंदरूनी कलह और बगावत अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संगठन के भीतर लगातार कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट के बीच, ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अपने कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी के सांसदों और विधायकों की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी, लेकिन इसमें जनप्रतिनिधियों की बेहद कम संख्या ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पार्टी के विशाल संख्या बल के मुकाबले इस हाई-लेवल बैठक में सिर्फ 14 जनप्रतिनिधि (8 विधायक और 6 सांसद) ही व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे।

