राष्ट्रीय

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में भीषण अग्निकांड! 12 विदेशियों समेत 21 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

डेस्क:देश की राजधानी दिल्ली का मालवीय नगर इलाका बुधवार सुबह एक बड़े हादसे से दहल उठा। यहाँ की एक भीड़भाड़ वाली गली में स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 12 विदेशी नागरिकों सहित कम से कम 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा अग्नि सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही का एक और खौफनाक उदाहरण बनकर सामने आया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी से मालवीय नगर अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और चेतावनी दी कि अगर कोई लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *