डेस्क:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यावसायिक और उद्यमशील गतिविधियों को एक नई दिशा देने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। दिल्ली सरकार ने विभिन्न व्यापार, व्यवसाय और उद्यमशील कृषि इकाइयों की एक सटीक और विस्तृत सूची तैयार करने के लिए 8वीं आर्थिक गणना (8th Economic Census) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने इस बड़े अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय को केंद्रीय नोडल एजेंसी नामित किया है।

