डेस्क:तमिलनाडु की सियासत में एक ऐसा खौफनाक तूफान दस्तक देने जा रहा है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘दक्षिण किले’ को जड़ से उखाड़ सकता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व कद्दावर अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर चल रही अटकलों ने अब एक ऐसा खतरनाक मोड़ ले लिया है, जिसने दिल्ली से लेकर चेन्नई तक के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। पार्टी के भीतर अपने भविष्य पर मंडराते काले बादलों के बीच अन्नामलाई ने बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन से मिलने का आपातकालीन समय मांगा है। अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि 3 जून को एक ऐसा महा-धमाका होने जा रहा है, जो सूबे की राजनीतिक तस्वीर को हमेशा-हमेशा के लिए बदल कर रख देगा।

