राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा पर मौसम की मार, सुरक्षित जगहों पर रोके गए श्रद्धालु, उफनती नदी से 50 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

डेस्क:उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश का बड़ा असर चारधाम यात्रा और पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। रुद्रप्रयाग में शनिवार रात से ही लगातार पानी बरस रहा है, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा के लिए हजारों श्रद्धालुओं को गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। सुरक्षित नीचे लाए जा रहे हैं श्रद्धालु
दूसरी ओर, केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से सावधानीपूर्वक सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। यात्रा मार्ग पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मौसम ठीक होने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *