डेस्क:डीके शिवकुमार 3 जून को दोपहर 3.30 बजे राजभवन के ग्लास हाउस में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि यह तारीख और समय डीके शिवकुमार के निजी ज्योतिषी बेलूर द्वारकानाथ से सलाह-मशविरा करने के बाद तय किया गया है। शाम 4 बजे का निकला शुभ मुहूर्त
ज्योतिष में गहरी आस्था रखने वाले डीके शिवकुमार को सलाह दी गई थी कि वे उस दिन शाम करीब 4.05 बजे शुरू होने वाले शुभ मुहूर्त में शपथ लें। इस समय को चुनने की एक वजह यह भी है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आसानी से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नेतृत्व बदलाव की बातचीत के आखिरी दौर में प्रियंका गांधी ने बहुत अहम भूमिका निभाई है।

