राष्ट्रीय

मॉनसून को लेकर बढ़ी चिंता! IMD ने बारिश का अनुमान घटाकर किया 90%, देश के कई राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

डेस्क:देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को जारी अपने नए और संशोधित अनुमानों में इस साल मॉनसून की बारिश में और कमी आने की आशंका जताई है। नए आंकड़ों के अनुसार, इस साल देश भर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) की कुल बारिश लंबी अवधि के औसत (LPA) का महज 90 प्रतिशत रहने की संभावना है। यह आंकड़ा अप्रैल में मौसम विभाग द्वारा जताए गए 92 प्रतिशत के शुरुआती अनुमान से भी कम है। इसके साथ ही, देश के कई हिस्सों में इस बार सामान्य से अधिक दिनों तक भीषण लू (Heatwave) चलने का भी अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *