अन्य

दरभंगा नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के 7 सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुछ नए और तो कुछ पुराने चेहरे आए जीतकर 

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित जिला परिषद सभागार में दरभंगा नगर निगम के स्थाई समिति के सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुल सात सदस्यों के सात पदों के लिए 14 सदस्यों ने इस चुनाव में भाग लिया। जिसमें कुछ नए और कुछ पुराने सदस्य चुने गए है और सशक्त स्थाई समिति सदस्य बने हैं।

जिसमें नारद यादव को 24 वोट विश्वपति मिश्रा 23 वोट, निर्वाचित 1 वोट से जीते, नफीसुल हक रिंकू को 34 वोट मिले, जबकी पूनम देवी को 13 वोट मिले निर्वाचित का अंतर 21 वोट रहा, राजू पासवान को 28 वोट मिले, जबकी अजय महतो को 19 वोट मिले जीत का अंतर निर्वाचित 9 वोट से जीते

वही चांदनी देवी को 25 वोट मिले और फिरोज आलम को 21 वोट मिले जबकी एक वोट रद्द हो गया। निर्वाचित का अंतर 4 वोट रहा,राजीव कुमार को 24 वोट मिले जबकी रवि रोहन को 23 वोट मिले जीत हार का अंतर एक वोट रहा निर्वाचित वोट से राजीव कुमार पहली बार चुनकर आए है। रियासत अली को 27 वोट मिले जबकी

रिंकू कुमारी को 20 वोट

मिले जीत का अंतर निर्वाचित 7 वोट रहा, ज्योति कुमारी को 28 वोट मिले जबकी सोनी पूर्वे को 19 वोट मिले है निर्वाचित का अंतर 9 वोट रहा। मौके पर दरभंगा नगर निगम के महापौर, अंजुम आरा,पूर्व पार्षद डब्बू खान,उप महापौर,नाजिया हसन, पूर्व पार्षद सह पार्षद प्रतिनिधि, डॉ मुन्ना खान, डॉ जमाल हसन, पार्षद फ़िरदौस जहां, पार्षद प्रतिनिधि, भोलू यादव, पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधिगण व निगम कर्मी पदाधिकारी, फिरोज खान एवं अन्य मौजूद रहे सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं मोबारकबाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *