
दरभंगा। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण एवं विधि व्यवस्था के अनुकूल हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इस क्रम मे जिलाधिकारी, कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रड्डी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न अति संवेदनशील , संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नीम चौक,-उर्दू बाजार, -दरभंगा टावर- बाजार समिति- दिल्ली मोड़, कादिराबाद- दरभंगा रेलवे स्टेशन-बेंता सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा, इस दौरान आम नागरिकों को बकरीद पर्व की शुभ अवसर पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिये गये। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिलेवासियों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किए। जिला प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला ने कहा पर्व के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। पकड़े जाने पर सीधे जेल की हवा खाएंगे। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजनों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, अशोक कुमार चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विकास कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित मौजूद रहे।
