राष्ट्रीय

अखिलेश यादव का तंज, बोले- UP की जनता अगले चुनाव में भाजपा को धो-पटक कर सुखा देगी

डेस्क:समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बिजली संकट के बीच निशाना साधते हुए राज्य सरकार की कार्ययोजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब कोई दम नहीं बचा है। एक पोस्ट में एसपी प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की समीक्षा बैठकों में आमंत्रित किया गया था, क्योंकि दोनों मंत्री अक्सर साथ नहीं देखे जाते। यादव ने पार्टी में आंतरिक कलह की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा के विधायकों-सांसदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *