
दरभंगा। दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ के द्वारा सोमवार की देर रात लगभग 1 बजे हुई बस संचालक के मैनेजर व अन्य और दुकानदार के बीच मारपीट की घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों के द्वारा बैठक की गई। और सभी दुकानदारो अपनी अपनी दुकाने बंद रखकर विरोध जताया और कहा जब तक आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है हम लोग दुकान नहीं खोलेंगे। इस घटना के संबंध में विश्वविद्यालय थाना को लिखित आवेदन दिया जा रहा है। बैठक में आगे की रणनीति को लेकर बैठक में चर्चा की गई। स्टेशन रोड के दुकानदारो ने बताया यहा यहां अक्सर ही स्टेशन रोड में अनावश्यक बस लगाने और कुछ लोगों के द्वारा दुकानदारों एवं यात्रियों के साथ मारपीट और गाली गलौज करते रहते हैं। सोमवार की देर रात हुई घटना में दुकान में राखी होटल सहित अन्य होटलों में तोड़फोड़ एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना के पुलिस पहुंची थी। स्टेशन रोड दुकानदार संघ के मुख्य संरक्षक सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा हम सेकुलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा यहां स्टेशन रोड में अबैध बस पार्किंग के कारण आए दिन इस तरह की घटना होती है मै जिला प्रशासन से मांग करता हूँ अबैध बस पार्किंग हटाई जाए और दोषियों पर जल्द कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजी जाए। अगर कड़ी कार्यवाही हो नहीं तो हम दुकानदारो द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष, पुट्टू मिश्रा ने कहा आए दिन हम दुकानदार के साथ कुछ बस वाले अभद्र व्यवहार,गाली गलौज एवं मारपीट करते है जिला प्रशासन से आग्रह कड़ी कार्यवाही हो। आज हम सभी दुकानदार इस घटना के विरोध में अपनी अपनी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया।
संघ के सचिव कारी गामी ने कहा के सोमवार की देर रात दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट गाली गलौज के साथ साथ पेपसी के बोतल तोड़कर लोगो की जान लेना चाहा कई लोगो पर शीशे की बोतल से हमला कर घायल करने का प्रयास किया गया। अब बहुत हो गया है कड़ी कार्यवाही हो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है दुकानदारों के द्वारा दुकान चलाई जाती है। बस संचालक के मैनेजर एवं चालकों के द्वारा बेवजह दुकानदारों एवं यात्रियों को परेशान की जाती है। सोमबार की रात स्टेशन रोड दुकानो में तोड़फोड़ और दुकानदारो के साथ मारपीट की घटना को लेकर आकर्षित दुकानदारों के द्वारा स्टेशन रोड दुकानदार संघ के बैनर तले बैठक की गई और फिर कभी इस तरह की घटना दुकानदारों के साथ ना हो चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ के मुख्य संरक्षक , आर के दत्ता, स्टेशन रोड दुकानदार संघ के सचिव कारी गामी,स्टेशन रोड दुकानदार संघ के अध्यक्ष, पुट्टू मिश्रा ने बैठक किया। साथ में चंदन गुप्ता,निरंजन सिंह,मो इब्राहिम, लालबाबू, हरि शंकर गुप्ता हीरा गुप्ता, राजा राम, गोपाल, संजीव, पप्पू साह, राजेश गुप्ता, उपेंद्र साह, मुन्ना भगत, मुन्ना खान, संजय राय, नौशाद खान, बमबम गुप्ता, मुरली गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राज कुमार, विकास कुमार, बब्बू सिंह, पंकज कुमार, कैलाश साह, चंदन सिंह, गुड्डू गुप्ता, चंदन सिंह, मल्लू पंजीयार, मनोज खट्टीक, अभिषेक सहित अन्य बैठक में मौजूद रहे।
