राजस्थान: वक्त गृहमंत्री अमित शाह रेगिस्तानी राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में दौरे पर हैं. मंगलवार को उन्होंने बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के जवानों से सीधी बात की.
उनका हौसला बढ़ाया. वहीं रात बिताने का भी कार्यक्रम है. लेकिन यह अकेला कार्यक्रम नहीं है. गृहमंत्री अमित शाह 20 दिन ऐसे ही बॉर्डर इलाकों में रहने वाले हैं. रात बिताने वाले हैं. वहां सिक्योरिटी, घुसपैठ पर बड़ी मीटिंग करने वाले हैं. क्योंकि इन चार राज्यों में सरकार घुसपैठ पर बड़ा एक्शन करने जा रही है.
गृहमंत्री अमित शाह ने दौरे की शुरुआत 25 मई की रात राजस्थान के बीकानेर से की. मंगलवार को वे बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पहुंचे. वहां बीएसएफ के जवानों से संवाद किया. शाह ने कहा, …जब से बीएसएफ की स्थापना हुई तब से इन सीमा प्रहरियों ने ना धूप देखी ना ठंड देखी, बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर, 45 डिग्री सेल्सियस तापमान से लेकर -45 डिग्री सेल्सियस तापमान तक हमारे सीमा प्रहरियों ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा का जो उनको दायित्व सौंपा गया है, उसको बहुत अच्छे तरीके से वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान की भावना के साथ निभाया है. मैं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF के जवानों का जो प्रदर्शन रहा, उसकी भी प्रशंसा करना चाहता हूं. जहां भी बीएसएफ ने मोर्चा संभाला था, वे ना केवल अपनी जगह डटे रहे बल्कि सीमांत जिलों के नागरिकों का हौसला बनाए रखने में भी बीएसएफ ने बहुत बड़ा योगदान दिया और जहां जरूरत पड़ी वहां पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम भी BSF के जवानों ने किया. इस मौके पर शाह ने अगली तैयारी के निर्देश दिए.
25-26 मई बीकानेर राजस्थान
बीएसएफ जवानों के साथ मीटिंग के बाद गृहमंत्री ने बीकानेर में बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की. इसमें गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, बीएसएफ के अधिकारी और पांच सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे. गृहमंत्री ने वहां का हाल जाना. घुसपैठ की समस्या पर बात की. जरूरतें पूछी और समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए. लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं, सूत्र बता रहे कि गृहमंत्री बॉर्डर इलाकों की थाह ले रहे हैं. देश की सुरक्षा को कहां कहां खतरा हो सकता है, वो कोना कोना तलाश रहे हैं.
29 मई भुज गुजरात
इसके बाद 29 मई को गुजरात के भुज का प्रवास करेंगे. इसमें BSF की सीमा चौकी का दौरा करेंगे. हरामीनाले का भी दौरा करेंगे. ये वो इलाके हैं, जो सीधे पाकिस्तान से जुड़ाव रखते हैं. यहां किसी भी तरह की हरकत देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है.
05 जून को त्रिपुरा
फिर अगले माह पांच जून को गृहमंत्री अमित शाह त्रिपुरा में बॉर्डर क्षेत्र का प्रवास करेंगे. यह इसलिए अहम है, क्योंकि हाल के महीनों में बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता और सीमा पार गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. त्रिपुरा की लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील मानी जाती है.
15 जून पश्चिम बंगाल
इसके बाद करीब 15 जून को गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बॉर्डर इलाकों में जाएंगे. वहीं पर रुकेंगे. वहां अवैध घुसपैठ, बांग्लादेशियों की समस्या, बॉर्डर सिक्योरिटी, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अफसरों और जवानों से सीधी बात करेंगे. पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद घुसपैठ मुक्त बंगाल बीजेपी का बड़ा वादा रहा है.
4 राज्यों का दौरा क्यों खास?
सबसे पहले बात करते हैं पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की…गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने 15 जून के आसपास पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. उन इलाकों में जाएंगे, जो भारत बांग्लादेश सीमा के बिल्कुल पास स्थित हैं. गृह मंत्री पश्चिम बंगाल के इस दौरे में BSF चौकियों पर प्रवास करेंगे और सीमावर्ती इलाकों में प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में मुहैया करवाई गई BSF के लिए फेंसिंग की जमीन पर तार लगाने का काम की गति से चल रहा है और कब पूरा होगा उसकी समीक्षा करेंगे. इस प्रोजेक्ट को सीमावर्ती इलाकों में BSF को ज़मीन जो मुहैया करवाना है. बीजेपी ने चुनाव के दौरान इसे बड़ा मुद्दा बनाया था, जिसे अब अंजाम दिया जा रहा है.
इसके बाद अगर हम बात करें तो त्रिपुरा की वहां फ़ेंसिंग का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है. लेकिन बांग्लादेश में नई सरकार आने के बाद चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई है. खासकर अगरतला रीजन के आस पास.. गृह मंत्री इस दौरे में BSF की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे. साथ ही सीमा पर सुरक्षा किस तरीके से मजबूत और ज्यादा की जाए, इस पर भी रणनीति बनाएंगे.
अब बात करें भारत पाकिस्तान सीमा से सटे हुए राजस्थान और गुजरात के इलाकों की तो हाल ही, तो हाल के दिनों में गृह मंत्रालय ने अंदरूनी इलाकों में सड़क, ऊंचे टावर और हाईटेक सर्विलांस सिस्टम इन लगाए हैं. गृह मंत्री इन प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे. साथ ही भारत के वेस्टर्न सेक्टर में भारत पाकिस्तान सीमा पर इंटेलिजेंस ग्रिड के किस तरीके से काम कर रहा है, गृह मंत्री उसकी जानकारी वहां पर तैनात आला अधिकारियों से लेंगे. कुल मिलाकर भारतीय सीमाएं ईस्टर्न और वेस्टर्न में सेक्टर फेंसिंग के जरिये और सीमा की निगरानी के जरिये कैसे मजबूत हो रही हैं, गृह मंत्री का यह दौरा इस बात की रूपरेखा तैयार करेगा.

