राष्ट्रीय

फालता विधानसभा सीट पर भाजपा का भगवा परचम, देबांग्शु पांडा ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

डेस्क:पश्चिम बंगाल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 1,09,021 वोटों के एक बहुत बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की है। इस सीट पर विजयी रहे भाजपा प्रत्याशी पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले। वहीं दूसरी तरफ, दूसरे नंबर पर रहे माकपा के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 40,645 वोट और कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर्रजाक मोल्ला को महज 10,084 वोट ही मिल सके। फालता विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की इस रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *