
दरभंगा। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल कादिराबाद के परिसर में स्कूली छात्र छात्राओं को उनके 100 % अटेंडेंस को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ स्कूल कैंपस मे छात्र छात्राओं को एयर पिस्टल टारगेट शूटिंग कार्यक्रम का फीता काटकर प्रधानाध्यापक तलत आरा बेगम ने शुरू किया। छात्र छात्राओं को उनके मनोबल बढ़ाने के लिए एक नए खेल को स्कूल मे जोड़ा गया है। इस से छात्र छात्राओं की रुचि के अनुसार भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलो में भाग लेकर देश और अपने समाज का नाम रौशन करेंगे। स्कूल और भी नए नए तकनीक अपना कर हर क्षेत्र मे तैयारी कराएगी।
आज से ही गर्मी की छुट्टी का अनाउसमेंट भी हुआ। सभी शिक्षकों ने असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और होमवर्क देते हुए इसे पूरा करने की सलाह दी। सभी बच्चों को चॉकलेट खिला कर विदा किया गया। मौके पर सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रोग्राम को सफलता पूर्वक समाप्त किया।
