अन्य

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सियासत तेज: प्रशांत किशोर बोले- 2 करोड़ लोगों का जुड़ना सरकार के लिए संकेत

दिल्ली / पटना : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस अभियान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुछ ही समय में करीब 2 करोड़ लोगों का इससे जुड़ना सरकार के लिए गंभीर संकेत है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। यही वजह है कि लोग इस तरह के सोशल मीडिया अभियान से खुद को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही यह अभी केवल डिजिटल कैंपेन हो, लेकिन इसकी लोकप्रियता व्यवस्था के प्रति लोगों के घटते भरोसे को दिखाती है।

दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का यह अभियान सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगा था। कुछ ही दिनों में लाखों लोग इसके इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट से जुड़ गए। हालांकि बाद में इसके सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट बंद हो गए, जिसके बाद समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।

इस बीच पार्टी के संस्थापक बताए जा रहे अभिजीत दिपके को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलने की खबर भी सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि अभिजीत फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे जनता की नाराजगी, व्यंग्य और डिजिटल विरोध के नए रूप के तौर पर देख रहे हैं।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *