बिहार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त ‘सत्तू और पानी

डेस्क:मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के पेपर लीक विवाद के बाद अनिश्चितता और मानसिक तनाव का सामना कर रहे बिहार के लाखों परीक्षार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में आयोजित होने वाली NEET की दोबारा परीक्षा (Re-exam) में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा प्रदान की जाने वाली इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को यात्रा के दौरान बस कंडक्टर को केवल अपना वैध NEET एडमिट कार्ड (Admit Card) दिखाना होगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हज़ारों छात्र और उनके परिवार, पेपर लीक विवाद के चलते पहले हुई NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद से ही तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *