डेस्क: कोच्चि में नौकरी का झांसा देकर महिला को नशीली दवा दी गई और गैंगरेप किया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक महिला को स्पा मैनेजर की नौकरी का लालच देकर यहां कलामासेरी बुलाया गया और फिर कथित तौर पर नशीली दवा देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 2 अक्टूबर को हुई और इस हमले में कथित तौर पर चार लोग शामिल थे।
आरोपियों ने कथित तौर पर महिला का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने दो आरोपियों – श्रीराज और जिथू – को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पीड़िता ने घटना के बारे में अपने पति को बताया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल उसका इलाज यहां के एक अस्पताल के ICU में चल रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और घटनाक्रम का पूरा ब्योरा पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


