डेस्क:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के पाखंड को दुनिया के सामने बेनकाब किया है। ‘सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा’ पर आयोजित सुरक्षा परिषद की वार्षिक खुली बहस के दौरान जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने हमेशा की तरह जम्मू-कश्मीर का राग अलापा, तो भारत ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमकर फटकार लगाई। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए फैलाता है हिंसा”
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश परवथनेनी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि नरसंहार के कृत्यों का उसका “लंबे समय से दागदार” रिकॉर्ड एक ऐसा पैटर्न दिखाता है, जिसमें वह अपनी सीमाओं के अंदर और बाहर हिंसा फैलाकर अपनी अंदरूनी नाकामियों से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। हरीश परवथनेनी, UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा “यह बेहद हास्यास्पद और विडंबनापूर्ण है कि पाकिस्तान जैसा देश, जिसका खुद का इतिहास नरसंहार के काले कारनामों से दागदार रहा है, वह उन मुद्दों पर लेक्चर दे रहा है जो पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं।”

