अन्य

माले का 12 वा राज्य सम्मेलन दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में हुई शुरू, इंडिया गठबंधन के नेताओं का हुआ महाजुटान

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह के सभागार मे आयोजित हो रहे भाकपा (माले) के 12 वें राज्य सम्मेलन (16-18 मई 2026) की शुरुआत आज ‘बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र का सवाल’ पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) महासचिव का. दीपांकर भट्टाचार्य ने देश की जनता को आजादी की एक नई लड़ाई लड़नी होगी होगी और उसे फिर से हासिल करना होगा। आज हम एक नए दौर में हैं भाजपा का राज है सुशासन की जगह खुल्लमखुला बुलडोजर चलाने की बात हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का हालिया बयान साबित कर्ता है तमाम संस्थाओं पर सत्ता का पूरा कब्जा हो चूका है। लोगों कि ताकत को हम ईरान में देख सकते हैं जहां वहा के लोगों ने अमरीका- इजरायल को घुटने को मजबूर कर दिया है।उन्होंने कहा इसके उलट हमारे देश ने जो विदेश निरी अपनायी है उससे दुनिया में भारत की छवि धूमिल हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी देशभक्ति के नाम पर जो अपील कर रहे हैं वह संकट को गरीबों पर थोप देने चाल है, जिसके लिए उनकी सरकार जिम्मेदार है। देश के मजदूर न्यूनतम मजदूरी के लिए संघर्ष कर रहे है। इससे पहले देश के छात्रों का आंदोलन, सीएए के खिलाफ आंदोलन, किसान आंदोलन हुए। इंडिया गठबंधन इन्हीं आंदोलनों के बीच से बना है हमलोगों को आंदोलन की तमाम ताकतों के साथ जुड़ें और उन्हें मजबूत करें और नई ताकत हासिल करे उन्होंने कहाआये दिन सत्ता व व्यवस्था का खुलासा हो रहा है. हमें झूठ के खिलाफ सच और दमन के खिलाफ संघर्ष को खड़ा करने का संकल्प लेकर साहस के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा बंगाल में एसआईआर और बिहार में उसके साथ-साथ दस-दस हजार रूपये देकर जीत हासिल करनेवाली भाजपा के बुलडोजर को हमें हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने भगत सिंह के हवाले से कहा देश में इंकलाब लाने के साथ-साथ दुनिया की साम्राज्यवादीं ताकतों और उसके देशी दलालों को परास्त करने का जुड़वां कार्यभार पूरा करना होगा। इंडिया गठबंधन के अलग-अलग दलों को भी अपनी विविधता को कायम रखते हुए भी इस एकल कार्यभार को मिल-जुलकर पूरा करना होगा। बाबा साहेब अम्बेडकर ने न्याय, बराबरी और भाईचारा पर आधारित जिस संविधान को रचा था, हमें उसकी हर हाल में हिफाजत करनी है कहा हम चुनाव हारे हैं हिम्मत नहीं हारे हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष, मंगनीलाल मंडल नीतीश मोदी के डबल इंजन राज्य मे बढ़ती गरीबी, महिलाओं पर हिंसा, केन्द्र के भेदभावपूर्ण रुख पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सम्मेलन को शुभकामना दी। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान पैसे बांटे गए, लेकिन प्रशासन और ऑब्जर्वर ने कार्रवाई नहीं की कहा ईवीएम और चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं किया जा सकता इसके खिलाफ सड़कों पर संघर्ष जरूरी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन चुनावी धांधली, दबाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के बावजूद संघर्ष कर रहा है. उन्होंने माले की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र, पत्रकारों और असहमति रखने वालों पर खतरा बढ़ा है. देश को फिर से गुलामी की ज़ंजीरों से मुक्त कराने के लिए संगठित संघर्ष जरूरी है। सांसद राजाराम सिंह ने कहा बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों से संविधान व लोकतंत्र पर खतरे के संकेत मिल रहे हैं, उन्होंने परिसीमन का विरोध कर लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया।

आई आई पी के संरक्षक आई.पी. गुप्ता ने भाजपा की बुलडोज़र राजनीति, बेरोज़गारी, महंगाई और गरीब बस्तियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा बुलडोज़र सिर्फ दलित गरीबों पर चलता है। भाकपा-माले नेत्री मीना तिवारी ने कहा बुलडोज़र राज के खिलाफ देशभर में प्रतिरोध बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों पर लाठीचार्ज, महिलाओं के अपमान और महिला विरोधी राजनीति की आलोचना की सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख का उदाहरण देते हुए कहा महिलाओं ने अधिकार संघर्ष से हासिल किए हैं और वे रुकने वाली नहीं हैं। शशि यादव ने मजदूर, आशा, आंगनवाड़ी और छात्रों पर बढ़ते दमन, बकाया भुगतान और अधिकारों के सवाल उठाते हुए कहा कि भाकपा-माले इन संघर्षों को और मजबूत करेगी। सीपीआई राज्य सचिव राम नरेश पांडे ने एकजुटता समय की मांग है और महागठबंधन को मिलकर चलना होगा। प्रधानमंत्री ने भारत के विदेश नीति को गिरवी रख दिया है। पांच राज्यों के चुनाव में चुनाव आयोग की असलियत सामने आ गई है। चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। गरीबी की खाई बढ़ रही है। वामपंथ को ही देश की लड़ाई लड़नी है। हम सबको मिलकर संघर्ष की के राह पर आगे बढ़ना होगा। ललन चौधरी ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी, बेरोज़गारी, किसान संकट, मज़दूर अधिकारों पर हमले और नफ़रत की राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। सम्मेलन के खुले सत्र को सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, वीआईपी पार्टी के बालगोविंद बिंद, आरा के सांसद सुदामा प्रसाद आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन मिथिला जोन के प्रभारी धीरेंद्र झा ने किया। अतिथियों का स्वागत इलाके के प्रतिष्ठित साहित्यकार सुरेन्द्र सुमन ने किया।

मंच पर इन नेताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मंजू प्रकाश, प्रभात कुमार, सम्मेलन के पर्यवेक्षक वी. शंकर, राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो. अली अशरफ फातमी, पूर्व मंत्री ललित यादव, वीआईपी के उमेश सहनी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *