स्थानीय

समस्तीपुर : जीकेपीडी कॉलेज की एनएसएस इकाई-2 ने स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

स्वच्छता से होता है स्वास्थ्य में सुधार, बीमारियों में होती है कमी तथा बढ़ती है मानवीय कार्यक्षमता- डॉ. रहमान

सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा उपलब्ध सेनेटरी पैड का सलेमपुर दशहरा गांव में किया गया वितरण

समस्तीपुर : जीकेपीडी कॉलेज, कर्पूरी ग्राम की एनएसएस इकाई- 2 द्वारा सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की सहायता से ‘स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन गोद लिए गए गांव सलेमपुर दशराहा, कर्पूरी ग्राम में किया गया, जिसमें कॉलेज शासी निकाय के सचिव डॉ. अनिसुर रहमान, प्रधानाचार्य प्रो. रामप्रवेश ठाकुर, एनएसएस इकाई-02 के पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमारी, नमिता ठाकुर, डॉ. अरुणिमा चौहान, सुजीत सिंह, डॉ. समर्पण कुमार, प्रो. मनोज कर्ण, प्रो. नीलमणि कुमार, प्रो. हरि प्रसाद राय, प्रो. अजय पांडे, प्रो. बसंत कुमार, प्रो. गुलाब कुमार यादव, प्रो. चन्द्रवती कुमारी, प्रो. श्याम ठाकुर, प्रधान सहायक नित्यानंद ठाकुर, अंकुश, राहुल, सूरज, आयुष, अंकित, कृष्ण मुरारी, आशुतोष, नीतीश, शशि रंजन, समता, सरिता, स्मृति, काजल, मोनिका, कहकशा अंजुम सहित 60 से अधिक व्यक्ति उपस्थित थे।

जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए सचिव डॉ. अनिसुर रहमान ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य में सुधार होता है। स्वच्छ वातावरण से हमारी कार्यक्षमता बढ़ती है और लोग बीमार भी कम पड़ते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे अपने घर-परिवार के साथ ही स्कूल-कॉलेजों एवं सड़क-गलियों आदि सभी सार्वजनिक स्थलों को भी साफ-सुथरा रखें। प्रधानाचार्य प्रो. रामप्रवेश ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। इससे हमारा तन और मन स्वस्थ रहता है और हमें हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। कहा कि हमारे छात्र स्वच्छता जागरूकता चला कर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं।

एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमारी ने कहा है कि हमारे स्वयंसेवक समय-समय पर इस तरह के समाजोपयोगी कार्यक्रम चलते रहेंगे, ताकि आम लोग भी स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, वृक्षारोपण आदि के बारे में अधिक से अधिक जागरूक हो सकें। वैसे हम लोग पर्व-त्योहारों एवं उत्सव आदि के अवसरों पर अपने आसपास की साफ-सफाई करते हैं, परंतु यह सालों भर नियमित होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि नमिता ठाकुर ने कहा कि वातावरण की स्वच्छता से ही समाज स्वस्थ होगा तथा प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बिना 2047 तक विकसित राष्ट्र भारत का निर्माण असंभव है।

कॉलेज परिसर से सलेमपुर दशराहा गांव तक स्वास्थ्य जागरूकता रैली का नेतृत्व डॉ. प्रेम कुमारी ने किया। स्वयंसेवकों ने बैनर एवं पोस्टर के साथ स्वच्छता संबंधी प्रेरक नारे लगाते रहे। गांव में जाकर स्वयंसेवकों ने लोगों के स्वच्छता के महत्व एवं तरीकों से अवगत कराया तथा कार्यक्रम पदाधिकारी ने सुलभ की ओर से उपलब्ध कराए गए सेनेटरी नैपकिन का वितरण ग्रामीण लड़कियों एवं महिलाओं के बीच किया। इस अवसर पर सुलभ की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता विशेषज्ञ डॉ. अरुणिमा चौहान तथा सहायक सुजीत कुमार ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *