अन्य

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का शुभारंभ दरभंगा में किया

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का शुभारंभ दरभंगा के एक निजी होटल में जिलाध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण ‘मन्ना’ की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने झंडोत्तोलन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राष्ट्र गीत वंदे मातरम के पूर्ण गायन के साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, दरभंगा लोकसभा से सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधायक जीवेश कुमार, विधानपरिषद सदस्य हरि सहनी, कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सह ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल, अर्जुन साहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष क्रमशः राजमंगल ठाकुर, अमरनाथ गामी, जीवछ साहनी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा “देश के समक्ष चुनौतियां – राजनीतिक व सामाजिक” एवं समाधान विषय पर संबोधित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण ‘मन्ना’ ने कहा वर्तमान समय में राष्ट्र के समक्ष कई राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां उपस्थित हैं, जिनका समाधान संगठन की मजबूती एवं जनसहभागिता से ही संभव है। साथ ही कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र को संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा द्वारा सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्मक मानव दर्शन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद (पंच निष्ठा)” विषय पर संबोधित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद की मूल भावना को समझाया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की पंच निष्ठाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।तृतीय सत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रवि शंकर मिश्रा द्वारा विचार परिवार विषय पर संबोधित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता सांसद गोपाल जी ठाकुर ने की। उन्होंने संघ विचार परिवार के अनुषांगिक संगठनों जैसे विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्रीय सेविका समिति सहित अन्य संगठनों के इतिहास एवं समाज में किए जा रहे उनके ऐतिहासिक कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा ये सभी संगठन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चतुर्थ सत्र को प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार द्वारा भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्ग प्रमुख राजमंगल ठाकुर ने की। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा, संगठनात्मक विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। पंचम सत्र को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद यादव द्वारा स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन,मन की बात एवं आईटी विषय पर संबोधित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीना झा ने की। संगठन के स्थायी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से “मन की बात” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रचारित करने का आह्वान किया। षष्ठम सत्र को विधायक जीवेश कुमार ने संगठन और सरकार में समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी/कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता वर्ग सह प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने की।

उन्होंने संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण अभियान में मिथिला के प्रसिद्ध लोक गायक रामबाबू झा एवं उनके टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की

इस वर्ग में सभी लोगों ने रात्रि प्रवास इसी स्थान पर की साथ ही अगले दिन 17/6/26 को सुबह योग के कार्यक्रम के साथ दिन के 10 बजे से पांच सत्रों का शुभारंभ होगा एवं क्रमशः क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ,प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तीवारी सत्रों को संबोधित करेंगे। मंच संचालन अलग अलग सत्रों में जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार,विजय चौधरी ने किया। राजू तिवारी, रंगनाथ ठाकुर, डॉ कन्हैया चौधरी, प्रो अजित चौधरी, विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, राजेश रंजन, अभयानंद झा, श्रवण मिश्र, मीडिया प्रभारी सुंदरलाल चौधरी, अमरनाथ सिंह, प्रेम कुमार रिंकू रजनीश झा, मीना झा, अंजनी निषाद, मन्नू चौधरी, चंदन सिंह, ज्ञानेश पाठक, सूरज चौधरी,गजेंद्र मंडल, मन्नू चौधरी, विद्यासागर यादव, अभिषेक कुमार, रेखा झा, सरवन कुमार, प्रेम कुमार, रिंकू, संगीता देवी, विकास रजक, उमेश कुशवाहा, अनुराग सिंह, सचिन जैन, अभिनंदन कुमार, अमलेश झा, डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला, अंकुर गुप्ता, बबलू पंजियार, संतोष सिंह, दीपक पंजियार, राम भरोस साह, वीरेंद्र पासवान, राजीव सिंह एवं अविनाश कश्यप,अमरनाथ कुमार,विनोद सहनी,बैद्यनाथ सहनी सहित प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता गण, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी/ संयोजक,मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *