अन्य

अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा अपराधीयों को इस जघन्य अपराध के लिए सख्त सजा दी जाए, संभव हो तो इनकाउंटर कर नजीर पेश करे , अपराध को रोकने के क्रम में एक गरीब चायवाले की गई जान,अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार की महिला सदस्यों द्वारा 21,000 की मदद राशि : अमरनाथ गामी 

दरभंगा। अपराध को रोकने के क्रम में गरीब चायवाला की गई जान। विगत दिनों रामबाग गेट के पास अपराधिक घटना को रोकने के क्रम में श्रवण राम की जान चली गई। वो समाज के लिए जान दिया, उनकी वीरता को सम्मान देने के लिए अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार की महिला सदस्यों द्वारा 21,000 की आंशिक राशि का चेक मृतक के परिजन को दिया गया।अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति (रजिस्टर्ड), दरभंगा के संस्थापक, अमरनाथ गामी ने बताया आर्थिक मदद के साथ ही दो माह से अधिक के लिए भोज्य सामग्री जैसे चावल, दाल, आटा, तेल, मसाला, नमक, आलू, सोयाबड़ी, चूड़ा, चना, बिस्किट, ब्रेड आदि समिति के कार्यों से प्रभावित होकर समाज के लोगों के द्वारा जो नगद मिला उससे सामग्री सहयोग में दिया गया। समिति जिला प्रशासन से मांग करती है अपराधी को इस जघन्य अपराध के लिए सख्त सजा दी जाए, संभव हो तो इनकाउंटर कर नजीर पेश कर अपराधियों में दहशत और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो। ममता गामी, वीणा झा, गुंजा कुमारी, डॉ आरती कुमारी, रीता झा, नूतन वर्णवाल, रेणुका कुमारी, सरोज देवी, सपना भारती, रेखा भारती के साथ राजकुमार महतो, गिरधर गोपाल ठाकुर, मनोज झा, पवन राम, डॉ शंकर गुप्ता, राहुल झा, श्याम सुन्दर झा, विमल कुमार, रामनिवास आर्या, संतोष कुमार, दीपू सूरी, राम शंकर झा, सौरभ झा, सुनील कुमार यादव ने प्रीत परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और सहयोग के रूप में सामग्री भेंट किया गया। समिति ने समाज के दुख-सुख में सदैव साथ रहने का संकल्प को सार्थक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *