अन्य

दरभंगा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता बिनय चंद्र चौधरी के आकस्मिक निधन पर आयोजित हुई शोक सभा

दरभंगा। जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शुक्रवार को अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित किया गया। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने हर दिल अजीज अधिवक्ता बिनय चंद्र चौधरी के वकालत पेशा के संदर्भ में कहा वे बुधवार तक कोर्ट कार्य किये। वहीं रात में हृदय पक्षाघात से उनका निधन हो गया। शोकसभा में बैद्यनाथ झा, कैलाश चंद्र लाभ, पूर्व पीपी श्याम किशोर प्रधान, रविशंकर प्रसाद, जीतेन्द्र नारायण झा, बिरेन्द्र कुमार सिंह, सीताराम झा,पीपी अमरेंद्र नारायण झा, अशोक ठाकुर, मदन सिंह, सोहन कुमार सिन्हा, अरुण कुमार चौधरी, राजीव रंजन ठाकुर, मुरारी लाल केवट, पूनम झा, मानस सिंह आदि ने बिनोद बाबू नाम से सुविख्यात अधिवक्ता बिनय चंद्र चौधरी के प्रति शोकोद्गार व्यक्त किया। शोकसभा में काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। इस गमगीन माहौल में अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्र, बिष्णुकांत चौधरी, सुधीर कुमार चौधरी, अचलेन्द्र नाथ झा, रानी सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने शोकसभा में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *