
दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड मध्य के हबीडीह पंचायत के रहने वाले पिता रामनारायण यादव के पुत्र अमरजीत यादव गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे से एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया तब से 3: 26 तक उसी मोबाइल के टावर पर चढ़ा हुआ हैं। स्थानीय लोगों की माने तो स्थानीय पुलिस को इस घटना सूचना दी गई है लेकिन अब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। बहेड़ी अंचलाधिकारी ने उससे मोबाइल पर बात किया तो उसने बताया की हमे गलत मुकदमा में फसा देने की बात कहा गया हैं जब तक मुझे न्याय नहीं मिल जाता है तब तक मैं निचे नहीं उतरूँगा, ऐसा कहना हैं उस लडके ने स्थानीय सीओ से फोन पर हुई बताचीत में बताया। टावर पर चढ़े हुए लड़के के तेजनारायण यादव जो रिश्ते में चाचा लगते है ने बताया मोबाइल टावर पर चढ़ गया है इसकी सूचना हमें मिली है तो हम यहां आए हैं। उन्होंने बताया के पिछले तीन से चार महीना पहले जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों दियादी से मारपीट की घटना हुई थी। अभी आया तो यह सब देख रहा हूं बेकार का नाटक कर रहा है। स्थानीय अंचलाधिकारी धनश्री बाला ने बताया मोबाइल टावर पर चले व्यक्ति ने बताया के गलत आरोप लगाकर झूठे कैसे किए गए हैं जिसे वापस लिया जाए। और हमें न्याय दिलाए जाए अमरजीत यादव मांग कर रहा है। उसे समझने और नीचे आने को कहा जा रहा है लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हो रहा है।
