अन्य

सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद के छात्र, हिमांशु कुमार ने लहराया शानदार परचम, किया स्कूल और परिवार का नाम रौशन

दरभंगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12 वीं (AISSCE 2026) के परिणामों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हिमांशु कुमार 95.2%, अभिनव कुमार चौधरी ने 92.6% एवं कोमल कुमारी ने 91% अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। स्कूल प्रवधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, “यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं| गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *