अन्य

न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के छात्रों का सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रकाशित 12 वी. के रिजल्ट में रहा शानदार प्रदर्शन 

दरभंगा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रकाशित 12 वी. रिजल्ट में न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल कादिराबाद दरभंगा के छात्र छात्राओं ने शत प्रतिशत कामयाबी पाई। पूरा स्कूल परिवार ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापक, तलत आरा बेगम ने सभी सफल होने वाले छात्र एवं छात्राओ को मिठाई खिलाकर उन्हें उनकी इस शानदार कामयाबी की बधाई दी एवं अभिभावको को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा के यह बच्चे भारत के भविष्य है और आने वाला कल इन्हीं के कंधों पर भारत एक नया इतिहास लिखेगा। उन्होंने कहा की आप सभी छात्र इसी तरह से मेहनत करते रहे और समाज और देश के लिए काम करें, इस अवसर पर सभी शिक्षको, शिक्षिकाओ को उनकी करी मेहनत और लगन के लिए हम बधाई देते है। मुख्यत वाइस प्रिंसिपल ई. शाहबाज अली खान,धर्मेंद्र कुमार,विनय कुमार झा, मनीष कुमार चौधरी,राखी झा,सुमन कुमारी,सिद्धांत सिंह,अरमान अहमद, रजिया सुल्तान,सिफा परवीन सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *