अंतरराष्ट्रीय

‘4 मुद्दों पर किसी तरह की कोई बात नहीं होगी’, डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले चीन की दो टूक

डेस्क: चीन और अमेरिका के खट्टे-मीठे रिश्तों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 13 से 15 मई तक का चीन दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दौरे से पहले अमेरिका में चीनी दूतावास ने साफ कहा है कि चीन-अमेरिका संबंधों में मौजूद ‘चार लाल रेखाओं’ को किसी भी हालत में चुनौती नहीं दी जानी चाहिए। अमेरिका स्थित चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों में 4 ऐसे मुद्दे हैं जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता।

अमेरिका में चीन के दूतावास के मुताबिक, ये चार ‘रेड लाइन’ इस प्रकार हैं:
ताइवान का मुद्दा
लोकतंत्र और मानवाधिकार
दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था
चीन के विकास का अधिकार
चीनी दूतावास ने अपने दूसरे संदेश में कहा कि चीन और अमेरिका को मिलकर एक रणनीतिक, स्थिर और रचनात्मक संबंध बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। दूतावास ने यह भी कहा कि आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और दोनों देशों के लिए फायदे वाला सहयोग ही सही रास्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *