अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : नि:शुल्क शिविर में जांचा दिल का स्वास्थ्य

 लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड एवं लाइफ हॉस्पिटल के तत्वावधान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

लखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड व लाइफ हॉस्पिटल एवं लखनऊ इंस्टीट्यूट फ़ॉर फर्टिलिटी एंड एंडोस्कोपी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस चिकित्सा शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति गुप्ता और हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव जायसवाल ने लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें समुचित परामर्श दिया। इस हेल्थ कैंप में तकरीबन 25 लोगों की नि:शुल्क जांच की गई। इसमें ज्यादातर लोगों ने अपने हृदय की सेहत जानने में रुचि दिखाई। महिला सदस्यों ने स्त्री रोगों के संबंध में सलाह ली।

शिविर का आयोजन एलसीसीडब्लू के वरिष्ठ एडमिन अनिल शुक्ला व शोएब क़ुरैशी के मार्गदर्शन में स्थानीय एडमिन कैलाश कुमार श्रीवास्तव व राजीव सक्सेना द्वारा किया गया।

इसके आयोजन में नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, विनोद श्रीवास्तव, रीता अरोड़ा, रचना मिश्रा, दीपक भाटिया व अंजू यादव आदि ने अहम भूमिका निभाई। हॉस्पिटल प्रबन्धन की ओर से शिविर में आए समस्त सदस्यों को जलपान भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *