मनोरंजन

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी

डेस्क: बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव अक्सर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने शो, म्यूजिक वीडियोज को लेकर तो कभी विवादों को लेकर। अब एल्विश एक बार फिर चर्चा में हैं, जिसकी वजह उनसे मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी है। जी हां, एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है और इसी के साथ उनसे 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। एल्विश और उनके पिता को एक विदेशी नंबर से मैसेज भेजा गया है, जिसमें उनसे 10 करोड़ की एक्सटॉर्शन मनी की डिमांड की गई है।

एल्विश यादव से मैसेज के जरिए 2 दिन में 10 करोड़ देने की डिमांड की गई है और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज मिलने के बाद उन्होंने गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर 56 थाने में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओँ में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एल्विश को विदेशी नंबर से व्हॉट्सएप पर कॉल आई थी। वो ये कॉल रिसीव नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें एक व्हॉट्सएप मैसेज मिला, जिसमें उनसे 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।
एल्विश यादव की शिकायत के अनसुार, मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपये देने की मांग की। ये मैसेज एल्विश यादव और उसके पिता को भेजा गया है, जिसमें उन्हें 2 दिन में रुपये ना देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। एल्विश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी यही मैसेज भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *