कोलकाता। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तीन कथित शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों को हाल ही में अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया। फिलहाल तीनों को कोलकाता लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे क्या मकसद था और इन शार्पशूटर्स को किसने भेजा था।
चंद्रनाथ रथ की हत्या कोलकाता में हाल ही में हुई थी, जिसने पूरे राजनीतिक वर्ग को हिलाकर रख दिया था।
पुलिस इस पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े बड़े खुलासे की उम्मीद कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

