राष्ट्रीय

पानी को लेकर गांव की महिलाओं ने सुनाई इतनी खरी-खोटी कि गाड़ी में बैठकर रोने लगीं महिला अधिकारी

डेस्क: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र की ढाणियां पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल संकट को लेकर गांव की महिलाओं ने जलदाय विभाग की JEN अधिकारी अंतरा मीणा को इतना सुनाया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। JEN अंतरा मीणा गाड़ी में बैठकर रोने लगीं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले की ढाणियां पंचायत में पानी को लेकर भारी बवाल देखने को मिला। गांव की आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग की JEN अधिकारी अंतरा मीणा को खरी-खोटी सुना दी जिस कारण उनके आंसू फूट पड़े। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीते 6 महीने से गांव में पानी की समस्या चल रही है।
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गांव की टंकी पूरी भरने से पहले ही पानी की सप्लाई शहर की ओर मोड़ दी जाती है, जिससे करीब 500 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने गंदे पानी की सप्लाई का भी आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं कहती नजर आ रही है कि “आप तो अब रो रही हो हमें दो साल हो गए पानी के लिए रोते हुए।”
इस पूरे मामले में जेईएन अंतरा मीणा का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारी की बाइक की चाबी छीन ली थी। वह अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों की चाबी वापस दिलाने और समझाइश के लिए गांव गई थीं, जहां महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *