राष्ट्रीय

जेल अधिकारी फिरोजा को उम्रकैद काट रहे कैदी धर्मेंद्र से हुआ इश्क, सजा खत्म होते ही यूं रचाई शादी

डेस्क: मध्य प्रदेश के छतरपुर से जेल अधिकारी और कैदी की शादी का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां जेल अधिकारी फिरोजा खातून और उम्रकैद की सजा काट रहे धर्मेंद्र को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से छतरपुर के लवकुशनगर में शादी रचा ली। खास बात ये भी रही कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिरोजा खातून का कन्यादान किया।
बता दें कि सतना की सेंट्रल जेल की सहायक जेल अधीक्षिका फिरोजा खातून ने हत्या की सजा काट चुके एक कैदी से हिंदू रीति-रिवाज से छतरपुर के लवकुशनगर में शादी की है। इस विवाह में कन्यादान सतना के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया है। दरअसल, चंदला निवासी धर्मेंद्र सिंह, सतना की जेल में हत्या के मामले आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वहीं, उसका और जेल अधिकारी का इश्क परवान चढ़ा।

जेल की चहारदीवारी के भीतर कानून-व्यवस्था संभालने वाली अधिकारी ने संदेश दिया कि मोहब्बत और इंसानियत का कोई मजहब नहीं होता। मुस्लिम अधिकारी के परिजन इस शादी से नाराज थे, वे विवाह में शामिल नहीं हुए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती का कन्यादान कर विवाह में सहयोग किया।
केंद्रीय जेल सतना में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ मुस्लिम महिला अधिकारी फिरोजा खातून की मुलाकात ड्यूटी के दौरान धर्मेंद्र से हुई थी। जेल में महिला अधिकारी वारंट इंचार्ज थीं, वहीं सजा काट रहा युवक वारंट का काम करता था। यहां दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला लिया। शादी पूरी तरह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।
शादी की खबर सामने आते ही केंद्रीय जेल सतना में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। कैदी से लेकर अधिकारी तक सभी ने इस जोड़े को बधाई दी। मुस्लिम अधिकारी ने ड्यूटी में जितनी ईमानदारी दिखाई है, निजी जीवन में भी उतनी ही हिम्मत दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *