डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर(Veteran Bollywood actor Anil Kapoor) एक बार फिर सोशल मीडिया(on social media) पर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका वायरल मेट गाला लुक (Met Gala look) है। दरअसल, अनिल कपूर(Anil Kapoor) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट(social media account) पर एक एआई एडिटेड फोटो(edited photo) शेयर की है, जिसमें उन्हें मेट गाला इवेंट(Met Gala event) में शिरकत करते हुए दिखाया गया है।
एआई फोटो ने उड़ाई फैंस की नींद
वायरल हो रही इस तस्वीर में अनिल कपूर को बेहद स्टाइलिश और यूनिक आउटफिट में दिखाया गया है, जिसमें खास तौर पर “मजनू भाई” वाले आइकॉनिक आर्टवर्क का टच नजर आ रहा है। यह एडिटेड फोटो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई और लोग इसे देखकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं हालांकि, यह साफ है कि अनिल कपूर ने असल में मेट गाला 2026 में हिस्सा नहीं लिया था। यह पूरी तरह एआई जनरेटेड और फैन-क्रिएटेड क्रिएटिव एडिट है, जिसे खुद एक्टर ने शेयर किया है।
‘वेलकम’ के मजनू भाई से जुड़ा कनेक्शन
फैंस को इस फोटो में सबसे ज्यादा मजा वेलकम फिल्म के उनके मशहूर किरदार मजनू भाई की पेंटिंग से आया। फिल्म में उनका यह कॉमिक अंदाज पहले ही काफी लोकप्रिय रहा है और अब एआई लुक ने उस याद को फिर से ताजा कर दिया है।
फिल्मों में लगातार एक्टिव अनिल कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में फिल्म सूबेदार में नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी। इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।यशराज फिल्म्स की फिल्म “अल्फा” में वह अहम भूमिका निभाएंगे। शाहरुख खान स्टारर फिल्म “किंग” में भी नजर आएंगे। इसके अलावा एक तेलुगु एक्शन फिल्म ड्रैगन का भी हिस्सा हैं।
69 की उम्र में भी फिटनेस के मिसाल
अनिल कपूर अपनी उम्र 69 साल होने के बावजूद अपनी जबरदस्त फिटनेस और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिट लाइफस्टाइल अक्सर यंग एक्टर्स के लिए इंस्पिरेशन बनती है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
एआई फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #AnilKapoor और #MetGalaLook ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस इस क्रिएटिव एडिट को लेकर मजेदार मीम्स और रिएक्शंस शेयर कर रहे हैं।

