मुजफ्फरनगर में BJP नेता नितिश मलिक के होटल पर फायरिंग। हमलावर ने भागते वक्त कहा– ‘बता दिया, अगली गोली माथे में ही मारूंगा’। हमलावर ने क्रिमिनल सागर मालिक का नाम लिया, जिसने साल 2015 में कोर्ट के अंदर एक हत्या कर दी थी।
यूपी के गाजीपुर के 50 साल के चंद्रशेखर रावत ने अपनी जिंदगी में सैकड़ों पोस्टमार्टम कराए। बॉडी चीरने&फाड़ने का काम किया। वही चंद्रशेखर ई-रिक्शा पर चढ़कर डांस कर रहा था। अचानक नीचे गिरा और मौत हो गई।