अन्य

दरभंगा स्नातक सीट पर नई राजनीतिक चर्चा, डॉ. प्रभाकर झा मजबूत दावेदार

दरभंगा : दरभंगा स्नातक विधान परिषद क्षेत्र की राजनीति में 2026 के चुनाव को लेकर अभी से चर्चाएं तेज होने लगी हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रभाकर झा इस सीट से चुनाव लड़ने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। डॉ. झा जन सुराज के संस्थापक सदस्यों में से एक भी रहे हैं।

दरभंगा और पूरे मिथिला की राजनीति में उनकी संभावित उम्मीदवारी को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र के स्नातक, शिक्षक और युवा लंबे समय से शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, विश्वविद्यालयों की व्यवस्था, पलायन और स्थानीय स्तर पर अवसरों की कमी जैसे सवालों से जूझ रहे हैं।
आज जरूरत ऐसे प्रतिनिधि की है जो सिर्फ चुनाव के समय जनता के बीच न आए, बल्कि सदन में भी उनकी आवाज बने और सड़क से लेकर व्यवस्था के उच्च स्तर तक उनके सवालों को मजबूती से उठाए।

पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने के कारण डॉ. प्रभाकर झा को क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की समझ रखने वाला चेहरा माना जाता है। अगर वे 2026 में चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो दरभंगा-स्नातक क्षेत्र की राजनीति में एक नई बहस जरूर शुरू होगी।
मिथिला को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सवाल पूछने वाला और सवालों के लिए खड़ा रहने वाला प्रतिनिधि चाहिए।

2026 का चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि यह तय करने का मौका भी हो सकता है कि दरभंगा के स्नातकों और युवाओं की आवाज आने वाले वर्षों में किसके हाथों में होगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *