यूपी : गाजीपुर के स्कूल में दो छात्र गुटों में खूनी झड़प हुई। 9वीं के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू मारकर हत्या। अमन और साहिल जख्मी हुए। पुलिस मौके पर है। माना जा रहा है कि विवाद पहले से था, इसलिए हमलावर बैग में चाकू छिपाकर लाया था।
गाजियाबाद पुलिस के सिपाही सोहेल खान को लाइन हाजिर किया गया है। सोहेल ने मंदिर में खड़े होकर एक सेल्फी खींची। उसको व्हाट्सएप स्टेटस बनाया, जिसके बैकग्राउंड बोल थे- ‘अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं.’
उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में महिला सब-इंस्पेक्टर रिचा शर्मा की सड़क हादसे में मौत हुई। कल रात वो ड्यूटी करके स्कूटी से अपने कमरे पर जा रही थीं। रास्ते में अचानक कुत्ता आ गया। अनियंत्रित स्कूटी सड़क पर फिसल गई। सिर में गंभीर चोट लगने से दारोगा की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश : मेरठ में टोल प्लाजा कर्मचारियों ने इंडियन आर्मी के जवान कपिल को खंभे से बांधकर बर्बरता से पीटा। स्टाफ ने टोल मांगा तो कपिल ने आई-कार्ड दिखाया। फिर भी टोलकर्मी नहीं माने, जिसके बाद विवाद बढ़ता गया।