अर्थ

HMSI की अप्रैल में बिक्री 17% बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई

डेस्क: दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) की अप्रैल 2026 में कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई पहुंच गई। एचएमएसआई ने वर्ष 2025 की समान अवधि में 4.80 लाख वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में कहा कि अप्रैल 2026 में घरेलू बिक्री 14.7 प्रतिशत बढ़कर 4.84 लाख इकाई रही, जो 2025 की समान अवधि में 4.22 लाख इकाई थी।
एचएमएसआई ने बताया कि इस अवधि में निर्यात 37.4 प्रतिशत बढ़कर 79,600 इकाई हो गया, जबकि 2025 के समान महीने में यह 57,900 इकाई था। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “दोपहिया बाजार के सभी खंडों में मांग मजबूत बनी हुई है। हम बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप तत्परता से कदम उठाना जारी रखेंगे और हमारा ध्यान टिकाऊ एवं स्थिर वृद्धि सुनिश्चित करने पर रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *