
दरभंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता, अरविन्द शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए गुरुवार को पटना में नामांकन दाखिल किया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग-वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा अरविन्द शर्मा को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ तथा रणनीतिक सोच के लिए उन्हें जाना जाता है। वर्षों तक जमीनी स्तर पर काम करने और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का परिणाम है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया शर्मा के अनुभव, नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी,भाजपा की कार्यकर्ता संस्कृति और सशक्त होगी। साथ ही नव दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
