
दरभंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता, अरविन्द शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए गुरुवार को पटना में नामांकन दाखिल किया। अरविन्द शर्मा का विधानपरिषद चुनाव में नामांकन पर उदय कुमार शर्मा, सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति द्वारा सम्मान किया गया। विधानसभा में नामांकन के बाद उनके कार्यालय में पुष्प गुच्छ भेंटकर नव दायित्व की शुभकामनाएं दी एवं उन्हें अंग-वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उदय शर्मा ने कहा अरविन्द शर्मा को संगठन में उनकी मजबूत पकड़, रणनीतिक सोच के लिए जाने जाते है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर विश्वास जताया और श्री शर्मा के अनुभव, नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी,भाजपा की कार्यकर्ता संस्कृति और सशक्त होगी।
