अंतरराष्ट्रीय

करोड़ों अरबों के मालिक Elon Musk चलाते हैं आम लोगों जैसा फोन वायरल फोटो ने खोला राज

डेस्क: दुनिया के सबसे अमीर (the richest) और सबसे प्रभावशाली टेक लीडर्स (Tech Leaders) में गिने जाने वाले Elon Musk को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर वह किस तरह की टेक्नोलॉजी(Technology) का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर उनका स्मार्टफोन (smart fone) कौन सा है यह जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है क्योंकि Musk जैसे इनोवेटर से लोग उम्मीद करते हैं कि वह कोई खास या बेहद एडवांस डिवाइस (Advanced Device) इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन हाल ही में सामने आई एक तस्वीर ने इस जिज्ञासा को खत्म कर दिया और साथ ही लोगों को हैरान भी कर दिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक Musk को अमेरिका में एक कोर्ट हियरिंग के दौरान देखा गया जहां उनके हाथ में एक स्मार्टफोन साफ नजर आ रहा था। यह फोन कोई खास सीक्रेट डिवाइस नहीं बल्कि Apple iPhone 17 Pro Max था। फोटो में वह ब्लू कलर के इस फोन को इस्तेमाल करते दिखे जिससे यह साफ हो गया कि दुनिया के सबसे बड़े टेक लीडर्स में से एक भी आम लोगों की तरह ही मार्केट में उपलब्ध फोन का इस्तेमाल करते हैं
यह खुलासा इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि Musk कई बार अपने खुद के स्मार्टफोन को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। लंबे समय से Tesla Phone या Starlink Phone को लेकर अफवाहें चलती रही हैं। माना जा रहा था कि Tesla या SpaceX के जरिए Musk एक ऐसा स्मार्टफोन ला सकते हैं जो सैटेलाइट कनेक्टिविटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगा। हालांकि खुद Musk ने इन अटकलों को कई बार खारिज किया है और कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं चल रहा
इसके बावजूद उन्होंने यह जरूर संकेत दिया है कि भविष्य में अगर जरूरत पड़ी तो वह एक बिल्कुल नया और अलग तरह का डिवाइस बना सकते हैं जो आज के स्मार्टफोन्स से काफी आगे होगा। यह डिवाइस संभवतः AI आधारित होगा और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकता है जिससे टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है
वायरल फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी काफी दिलचस्प रही। कई यूजर्स को यह जानकर हैरानी हुई कि इतनी बड़ी टेक पर्सनैलिटी भी Apple के iPhone का इस्तेमाल कर रही है। कुछ लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि इतना पैसा होने के बाद भी iPhone ही इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि कुछ ने इसे Apple के मजबूत इकोसिस्टम की जीत बताया

दरअसल Apple का इकोसिस्टम अपनी सिक्योरिटी और यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है और यही वजह है कि दुनिया के कई बड़े बिजनेस लीडर्स और सेलिब्रिटीज इसे पसंद करते हैं। Musk का iPhone इस्तेमाल करना यह भी दिखाता है कि चाहे टेक्नोलॉजी कितनी भी आगे क्यों न बढ़ जाए लेकिन विश्वसनीयता और यूजर फ्रेंडली अनुभव हमेशा अहम रहता है
फिलहाल यह साफ है कि Musk आम स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन भविष्य में उनकी किसी नई टेक्नोलॉजी की एंट्री से स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *