बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना के दारोगा संजय कुमार सहित सात पुलिस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला। हमले कि वजह ट्रक एक्सीडेंट में 25 साल की गुड़िया की मौत हो गयी, जिसके चलते परिजनों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में सात पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज समस्तीपुर जिला अस्पताल में हो रहा है, हमले में पुलिस की लाठी लगने से तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

