आज UP के मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र की अस्पताल पुलिस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही की कुछ गुंडों ने जमकर पिटाई कर दी। ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था। जहां बाइक सवार पक्ष के लगभग 15-20 दबंग किसम के व्यक्ति आये और पुलिस चौकी में घुसकर हंगामा किया, और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में हेड कांस्टेबल कमलेश पासवान का सिर फट गया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज मनोज राय के साथ भी हाथापाई की गई, उनकी वर्दी फाड़ दी गई और नेम प्लेट (बैज) नोच ली गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की पहचान के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद ली जा रही है।

